
अलीगढ़ :- दिव्यांग एकता वेलफेयर सोसाइटी के संस्थापक जितेंद्र कुमार सिंह ने सिद्धार्थ नगर स्थित कार्यालय पर संविधान निर्माता डॉ . बी आर अंबेडकर जी की जयंती पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर कहा वह वकील होने के साथ-साथ अर्थशास्त्री, राजनीतिज्ञ और महान समाज सुधारक भी थे। डॉ. भीमराव अंबेडकर जी ने छुआछूत और जातीय भेदभाव के खिलाफ आंदोलन चलाया।
डॉ. भीमराव अंबेडकर भारतीय संविधान के वास्तुकार थे संस्थापक जितेंद्र सिंह ने कहा वह भारत के संविधान की मसौदा समिति के अध्यक्ष भी थे। उन्होंने समता, स्वतंत्रता, बंधुत्व और न्याय पर आधारित संविधान की नींव रखी। संस्थापक ने कहा डॉक्टर बी आर अंबेडकर किसी एक विशेष जाति धर्म के नहीं थे उन्होंने सभी धर्म व जाति के दबे कुचले वंचित लोगों को समान अधिकार व न्याय दिलाने के लिए संघर्ष किया श्री सिंह ने कहा डॉ. बी आर अंबेडकर हम सभी के हैं और हमें उनके पथ चिन्हों पर चलना चाहिए।। इस शुभ अवसर पर सर्वश्री अनुराग शर्मा जी रवि चौहान जी मोहम्मद नाजिम पुष्पेंद्र गौतम पूजा रानी तोमर आदि थे।।