
90 के दशक की हिट अभिनेत्री माधुरी दीक्षित की खूबसूरती और ग्लैमरस लुक्स के आज भी लाखों दीवाने हैं। अभिनेत्री इंडस्ट्री में ‘धक-धक गर्ल’ के नाम से भी फेमस हैं। अपने जमाने में डीवा ने एक से बढ़कर एक फिल्मो और सांग्स से फैंस को अपना दीवाना बनाया था। 57 साल की हो चुकी माधुरी आज भी अपने फैशन सेंस से यंग एक्ट्रेसेस को टक्कर देती हैं। इंडियन हो या वेस्टर्न अभिनेत्री का हर लुक तारीफे काबिल होता है। उम्र के इस पड़ाव में भी डीवा अपनी फिटनेस और स्मार्ट लुक्स को लेकर चर्चाओं में बनी रहती हैं।
अभिनेत्री अपने हर ऑउटफिट को काफी डिफरेंट और स्टाइलिश तरीके से कैरी करती हैं। ऐसे में उसका लुक और भी ज्यादा निखर जाता है। यदि आपकी भी उम्र ज्यादा है और आप खुद को माधुरी की तरह ग्लैमरस लुक देना चाहती हैं, तो आज हम आपको उनके कुछ अट्रैक्टिव इंडियन लुक्स दिखाने जा रहे हैं। जिनसे आप स्टाइलिंग टिप्स लेकरअपनी उम्र से कम दिखेंगी।