
संविधान दिवस पर विशेषः
अलीगढ़। संविधान दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय मीडिया महासंघ/आईएफएसएमएन अलीगढ़ के तत्वावधान में जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र राघव और जोन अध्यक्ष मुशीर अहमद खां की अध्यक्षता में तस्वीर महल चौराहा स्थित कलम के पुरोधा स्व, श्री गणेश शंकर विद्यार्थी की मूर्ति पर मार्ल्यापण किया गया है। इस अवसर विचार गोष्ठी में जिलाध्यक्ष राष्ट्रीय मीडिया महांसघ धर्मेन्द्र राघव ने कहा कि संविधान में लोकतंत्र के तीन स्तम्भ है, कार्यपालिका,न्यायपालिका,विधायि
वरिष्ठ पत्रकार सुरेन्द्र शर्मा ने बताया कि आपको बता दें कि भारत में हर साल संविधान दिवस 26 नवंबर को मनाया जाता है। इस दिन साल 1949 में भारत का संविधान अपनाया गया था। 15 अगस्त 1947 को देश की आजादी के बाद संविधान की आवश्यकता को महसूस किया गया। संविधान तैयार करने में दो वर्ष, 11 माह और 18 दिन का वक्त लगा। जिसके बाद भारत गणराज्य का संविधान 26 जनवरी 1949 को बनकर तैयार हो गया। हालांकि इसे आधिकारिक तौर पर लागू 26 जनवरी 1950 को किया गया। इस दिन को गणतंत्र दिवस के रूप में हर साल मनाया जाता है।
जोन प्रभारी मुशीर अहमद खां ने बताया कि भारतीय संविधान दुनिया का सबसे बड़ा संविधान है, जिसे तैयार होने में कुल 2 साल 11 महीने और 18 दिन लगे थे। कई देशों के संविधान के अधय्यन करने के बाद भारतीय संविधान को लागू किया गया था। भारत में हर साल 26 नवंबर को भारतीय संविधान दिवस मनाया जाता है। दइस बार भारतीय संविधान को अपनाए हुए 75 वर्ष हो गए हैं। ऐसे में यह वर्ष देश वासियों के लिए खास है। हर साल इस दिवस की थीम बदलती है। इस कड़ी में इस बार संविधान दिवस की थीम ‘हमारा संविधान, हमारा स्वाभिमान’ है।
स्व. गणेश शंकर विद्यार्थी की मूर्ति पर माल्यार्पण करने वालों में भ्रष्टाचार विरोधी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष पं. केशव देव शर्मा,कांग्रेस कमेटी के इं. आगा यूनिस,मौ. अकरम खान,मुशीर अहमद, धर्मेंद्र राघव, अनवर खान, सत्यवीर सिंह यादव, गुलाब नबी, मनोज चौहान, मोहम्मद राशिद, दिलशाद सैफी, वकील अहमद, मोहम्मद यामीन, राजेंद्र कुमार, केशव देव पंडित, जितेंद्र गुप्ता, आबिद सैफी, आकाश कुमार, कामिनी कपूर, फरहत अली, अगह यूनिस , बबलू खान, मोहम्मद शाहनवाज ,खालिद अंसारी, मुकेश गुप्ता, साहजी अब्बासी, अजहर नवाब, सुरजीत शर्मा, आमिर सिद्दीकी, काजी नसीम सिद्दीकी, अधिक मात्रा में पत्रकार साथी मौजूद रहे